मिर्जापुर।
गुरुनानक इंटर कॉलेज आवास विकास कॉलोनी के कक्षा 10 के छात्र ओणम सिंह एवम उनकी टीम राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत उप विषय सतत जीवन के लिए पारंपरिक ज्ञान पर अपने स्थानीय स्तर की समस्या भरुहना गाव में स्थित तालाब के अस्तित्व को बचाने एवम संरक्षरण पर अपना लघु शोध पत्र तैयार कर रहे है।

बाल वैज्ञानिक ओणम सिंह भरुहना गांव में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहते है।बाल वैज्ञानिक ओणम सिंह ने अपने पास के तालाब में आस पास के लोगो द्वारा फेके जा रहे कूड़े से तालाब के अस्तित्व संकट में पड़ते देख इसी समस्या को बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रोजेक्ट का शीर्षक चुना।इसके तहत ओणम सिंह की टीम ने तालाब के आस पास रहने वाले लोगो के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कितने लोग तालाब के आस पास घरो में रहते है।फिर लोगों से इस तालाब में कूड़ा फेकने के बारे में लोगों के घर जाकर पूछा कि आप इस तालाब में क्यों गंदगी फैला रहे है,जबकि पास में कूड़ा फेकने के लिए स्थान होने के बावजूद भी लोग तालाब में कूड़ा फेक रहे है।इसके लिए उनकी टीम ने इससे होने वाली समस्या के बारे में जानकारी दी तथा इनसे होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी।

इसके लिए इनकी टीम ने रैली निकाल कर लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया।सर्वेक्षड के माध्यम से आंकड़े तैयार कर वैज्ञानिक विधि से विश्लेषद कर अपने लघु शोध पत्र जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत करेंगे।

ये प्रोजेक्ट अपने गाइड अपने पिता जो प्रोजेक्ट इंजीनयर है उनके मार्ग निर्देशन में तथा जिला समन्यवक सुशील कुमार पांडेय के निर्देशन में कर रहे है।
