मिर्जापुर।
विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर के तत्वाधान में विश्व टीकाकरण दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित कर टीकाकरण क्या है, क्यो जरूरी है, इसके फायदे क्या है, आदि विषय विशेषग्यो द्वारा जानकारी दी गयी। जिसमे 95 बाल वैज्ञानिक, अध्यापक एवम आमजन ने प्रतिभगिता की।

जिला समन्यवक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 10 नवम्बर को विश्व टीकाकरण दिवस मनाया जाता जाता है। टीका रोग पैदा करने वाले जीव की नकल करके काम करते है और शरीर मे प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा होती है। इस प्रकार उत्पादित एंटीबॉडी शरीर की मेमोरी कोशिकाओं में बने रहते हैऔर यदि संक्रमड होता है तो शरीर रक्षा तंत्र के लिए तैयार रहता है।

टीका शरीर मे मौजूद रक्त में घुलने के बाद स्वास्थ्य प्रतिरक्षा को एंटीबाडी बनाते हुए बाहरी आक्रमड अर्थात वायरस के हमले से सुरक्षित रखने में मदद करता है।इस लिए कोविद19 के लिए लगाया जाने वाला टिक आप सभी अवश्य लगवाए तथा लोगो को भी जागरूक करें। माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉक्टर रुचिरा श्रीवास्तव ने कहा कि हर साल 3 मिलियन लोगो को टीकाकरण की मदद से कई खतरनाक विमारी निमोनिया, हेपिटाइटिस, डिप्थीरिया, खसरा और हैजा, कोविड 19 से बचाया जा सकता है।

बच्चे के पैदा होने के बाद उसे भी कुछ खास टीके लगाए जाते है। छोटे बच्चों में इम्यून सिस्टम इतना स्ट्रांग नही होता हैकि वे वायरस और वैक्टीरिया के खिलाफ लड़ सके।इसे मजबूत करने के लिए टीका लगाया जाता है।

डॉक्टर विशाल मिश्र ने बताया कीबी सी जी का टीका पैदा होने के दो सप्ताह के अंदर, हेपिटाइटिस का टीका जन्म के बाद दूसरा चार हफ्ते तीसरा 8हफ्ते के बाद लगाया जाता हैं। कोरोना काल मेबच्चे का कोई टिका लगवाना नही भूले नही तो खतरा बढ़ सकता है। 60 साल से अधिक उम्र में हरपस जस्ट र का टीका लगवाना चाहिए, क्योंकि इन उम्र में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है। समय समय पर टीका लेने पर आप दूसरों की तुलना में कम वीमार होंगे।

शोध छात्र सुरेश गुर्टू ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वैक्सीन के जरिये हर साल 20 से 30 लाख मौते टाली जा सकती है। भारत मे 1995 में राष्ट्रीय टीका करण शुरू किया गया।उसी दिन देश मे पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।इससे इस रोग से निजात पाया जा सका।इसलिए आप सभी अपने आस पास एवम स्वयम भारत सरकार द्वारा कोविड 19 के लिए लगाया जाने वाला टीका कारण कराने के लिए प्रेरित करे,तभी हमें इससे छुटकारा मिल पायेगा।

कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभागियों ने विशेषग्यो से टिका से सम्बन्धितभ्रांतियों पर प्रशन्न पूछे जिनका उत्तर विशेषग्यो ने दिया। जिला समन्यवक ने सभी का आभार व्यक्त किया।