मिर्जापुर।
गुरुवार को प्रियंका गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रतिज्ञा पद यात्रा निकालकर भाजपा हटाओ महंगाई घटाओ का उद्घोष किया गया। जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में राकेश प्रदेश कॉर्डिनेटर के उपस्थिति में मिर्ज़ापुर के छानबे विधानसभा के हलिया ब्लॉक के सेमरी गानव से यात्रा का शुभारंभ हुआ।

इस दौरान शशिभूषण दुबे इंटक के राष्ट्रीय सचिव, गुलाब तिवारी, अमरनाथ पान्डेय, इश्तियाक अंसारी, शाहनवाज खान उर्फ मोनू खान, अश्वनी दुबे, अशोक धाइकार, रविशंकर तिवारी, अशोक शुक्ला, श्रीकान्त तिवारी, संतोष शुक्ला, अशोक सिंह, इरफ़ान भाई, डॉ0 राजकुमार मौर्य, श्रीमती सुशीला पाल, विनय दुबे थे।
