मिर्जापुर।
राजगढ़ बाजार विधानसभा- मड़िहान जिला- मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी राधा मोहन सिंह का आगमन विधानसभा मड़िहान में होने पर रमाशंकर सिंह पटेल जी ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला फूल से उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विंध्य भूषण एवं द्वितीय मालवीय जगदीश सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, राज बहादुर सिंह, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, संतोष गोयल, विवेक बरनवाल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंस पटेल, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह एवं मंडल राजगढ़ के महामंत्री राम नरेश विश्वकर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

