मिर्जापुर।
भाजपा नगर मंडल पश्चिमी में स्वच्छता अभियान के तहत चेतगंज शक्ति केंद्र स्थित गैबीघाट पर देश व्यापी अभियान में झाड़ू लगाकर घाट की साफ सफाई की गई। आम जनता को को साफ सफाई के लिए जागरूक किया गया।

नगर महामंत्री नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छता के प्रति आम जनता में स्वच्छता का अलख जगा दिए है। अब हम सभी आमजनता को अपने गली, मोहल्ले को स्वच्छ सुंदर रखने की हमारी जिम्मेदारी है।


स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, नगर महामंत्री नितिन विश्वकर्मा, नामित सभासद अलंकार जायसवाल, सभासद शिवबली यादव, सभासद गोवर्धन यादव, नगर उपाध्यक्ष रूपेश यादव, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र मिश्र (गप्पू), नगर उपाध्यक्ष गौरव बरनवाल शक्ति केन्द्र संयोजक विजय निषाद, राजकुमार सोनी, अनसूचित मोर्चा मंत्री गोविंद कुमार कौशल, देवा खत्री, मनीष द्रिवेदी, बाबा कन्हैया, विकास, राहुल, संदीप, नैयर, कल्लू, रामरक्षा, भोला, गोलू, पहाड़ी, एवम बूथ समिति के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
