0 भाजपा समाज व जाति के बीच खाई पैदा करती हैः अरविन्द कुमार
मीरजापुर।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से निकाली गई जनसंदेश यात्रा रविवार को जनपद में पहुंची जिसका सपा जिला कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर माल्र्यापण किया। कहा कि सपा उनकी लड़ाई में साथ खड़ी है।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अरविन्द कुमार गोंडवाना ने कहा कि 2022 का चुनाव पिछडे, दलितो, अल्पसंख्यकों व गरीबो के भविष्य का चुनाव है। भाजपा संविधान विरोधी कार्य कर रही है।

उन्होने कहा कि अब समय आ गया है कि हम जनता के बीच जाकर योगी सरकार की नाकामियों को सामने रखें। भाजपा पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा समाज और जाति के बीच खाई पैदा करती है। देश और प्रदेश की जनता के रूख से भाजपा बौखला गई है क्योंकि उसे जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ दिखाई दे रहा है।

गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गौंड ने कहा कि पार्टी मौजूदा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जन संदेश यात्रा लेकर निकली है। कहाकि सपा सरकार में ही दलित, पिछड़ों, शोषित व उपेक्षित समाज का हित संभव है। कहा कि मंहगाई भ्रष्टाचार, हत्या, लूट जैसी घटनाओ का पूरे प्रदेश में बाढ़ सी आ गई है।

कार्यक्रम का संचालन समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामप्यारे गौंड ने किया। इस मौके पर मदन गौड, महेन्द्र गौडद्व रामधनी गौडद्व मनोज शाह, काशीनाथ, राम उजागिर, रामजीत नेताम, राहुल गौड़, रामभजन गौड, कमलेश गौड, रामसागर गौड, रामआसरे गौड, रामजी यादव, अनीस खां, घनश्याम साहू, आशुतोष मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
