मिर्जापुर।
नगर के रैदानी कालोनी में शहर के सीनियर डॉक्टर के 3 दिन से लापता 40 वर्षीय बेटे का रविवार दोपहर में शव मिला है। वहीं पास में ही उसकी स्कूटी भी मिली है। मौके का डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन किया है। यही नहीं पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया है। मृतक के खिलाफ दस मामले भी दर्ज हैं।

रामबाग निवासी वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ आरएन शाह ने 11 दिसम्बर को शहर कोतवाली में अपने बेटे सलिल उर्फ राजू शाह के गायब होने की सूचना दी थी। जो 9 दिसंबर से ही गायब था। सलिल 9 दिसंबर को घर से अपने प्लाट पर पार्टी की बात कह कर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। बेटे के दोस्तो से पता किया पर जानकारी न मिलने पर थाना में मामला दर्ज कराया था।


रविवार को मृतक की स्कूटी लावारिस हालत में रैदानी कालोनी में मिली। कालोनी में ही झाड़ी से आ रही दुर्गंध के बीच लोगों ने सलिल का शव देखा। जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी संजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आंशका है कि ईंट से प्रहार कर सलिल को मौत की नींद सुलाया गया। लापता सलिल की स्कूटी पुलिस के पास मामला जाने के बाद रात में छोड़कर हत्यारे चले गए थे। जो आज बरामद हुईं। पुलिस हत्या के खुलासे में जुटी है।
