मिर्जापुर।
क्षेत्र के सिंधोरा घाट पर पांटून पुल बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को घाट पर पहुंच कर मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दिया।

उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर पांटून पुल बनाए जाने हेतु स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक की घोषणा से गदगद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राम बिलास के नेतृत्व में विधायक का जोरदार स्वागत किया।


सिंधोरा घाट पर पांटून पुल बन जाने से लगभग चार दर्जन गांवों को काफी फायदा मिलेगा। पहाड़ी विकास खंड के दर्जनों गांव सीधे बनारस से जुड़ जाएंगे। पांटून पुल बनाए जाने की घोषणा पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए एवं विधायक के कार्य के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया।


इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहाकि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर पूरी तरह ध्यान दिया जाएगा। क्षेत्र में विकास के लिए सतत प्रयास कर रही हूं।

जनता से अपील किया कि 2022 में सभी लोग पूरी ताकत से लगकर प्रदेश में योगी जी की सरकार को पुनः बनवाने में सहयोग करें ताकि विकास का पहिया तेजी से चलता रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान राम बिलास,मंजू देवी, पंकज तिवारी, श्रीश कुमार द्विवेदी, चंद्रमा प्रसाद सहित अन्य लोग भी रहें।

