अदलहाट(मीरजापुर)।
रविवार को दोपहर बाद अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरिया स्थित गंगा किनारे सूरदास आश्रम पर आयोजित भण्डारे मे प्रसाद ग्रहण कर नाव से घर जाते समय बीच गंगा मे नाव पलटने से तीन लड़कियां गंगा मे लापता हो गयी। एक महिला व नाविक को बचा लिया गया। मौके पर अदलहाट व वाराणसी पुलिस पहुंच गयी। नाव पर कुल पांच लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरायनपुर के रैपुरिया स्थित गंगा घाट पर सूरदास आश्रम मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष आयोजित भण्डारा मे शामिल होने आयी दर्शनार्थियों की नाव गंगा उस पार जाते समय पीपा पुल के रस्से मे फंस कर पलट गई, जिसमे प्रमिला यादव (18) पुत्री नखड़ू यादव, गुड़ीया यादव (15) पुत्री बालकिशुन यादव, सच्चू यादव (10) पुत्री बालकिशुन यादव तीनो ग्राम टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी निवासी लापता हो गयी है तथा सुशीला यादव 50 पत्नी नखड़ू यादव व नाविक ग़ोलू साहनी पुत्र कल्लू साहनी को बचा लिया गया।

महिला को बचाने वाले रैपुरिया ग्राम निवासी राजबली साहनी ने बताया कि नाव पलटने की घटना के बाद तुरंत अपनी नाव लेकर मौके पर पहुच कर एक महिला सुशीला यादव को बचा लिया। साथ मे डूब रही तीन लड़किया तब तक गंगा मे लापता हो गयी। नाविक गोलू साहनी पीपापुल का रस्सी पकड़ कर अपने को डूबने से बचा लिया।


ग्रामीणो ने बताया कि नाव दुर्घटना के बाद पीपापुल का निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारियों ने ग्रामीणो को पीपापुल से जाने को रोक दिया। अगर जाने देते तो कुछ तैराक उन लड़कियो को गंगा मे लापता होने से बचा लेते। घटना के बाद पीपापुल के कर्मचारी फरार हो गये।

मौके पर पहुंचे सपा नेता रामराज सिह पटेल, भाजपा नेता प्रभाल सिह, डा. विजय सिह, सपा नेता सुनील सिह पटेल, प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट नवीन कुमार तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये।
