नहर पर बने रेलिंग विहीन पुल से गिरकर बाइक सवार की मौत
अहरौरा। थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की नहर पर बनाये गए रेलिंग विहीन पुल पार करते समय नहर में गिरने से मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र में सिंचाई के लिए निकली मुख्य घाघर नहर सहित अन्य राजबाहों पर सैकड़ों वर्ष पुराना पुल जीर्ण अवस्था में हो चुके हैं। जो दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।


बीती रात खोराडीह गांव निवासी विनय मोहन तिवारी 68 अपनी बाइक से घर जा रहा था। मुख्य घाघर नहर से निकली तालर रजवाहा पर बनाए गए रेलिंग बिहीन पुल पार करते समय मोटरसाइकिल सवार विनय मोहन तिवारी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गए।नहर काफी गहरी होने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल विनय मोहन तिवारी को वाराणसी इलाज के लिए ले जा रहे थे। कि रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर लौट रहे साइकिल सवार मजदूर की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत
सीखड़।
चुनार कोतवाली क्षेत्र गोसाईपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार के बल्लीपुर निवासी 30 वर्षीय संजय यादव पुत्र दशमी यादव की बड़ागांव स्थित आरएलजे फैक्ट्री में मजदूरी करता था। रविवार को देर रात आरएलजे कंपनी से सायकिल से अपने घर बल्लीपुर जा रहा था।


गोसाईपुर स्थित विंध्यगुरुकुल कालेज के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे संजय की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजन व पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई में सबसे छोटा था। मृतक को एक लड़का संकित 3 वर्ष एक लड़की अंसी 1 वर्ष है। संजय की मौत से पत्नी सविता का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

