अदलहाट(मिर्जापुर)।
एजुकेशन वर्ल्ड में बेस्ट को- एजुकेशन स्कूल अवार्ड में सनबीम स्कूल नरायनपुर को निर्धारित समस्त मापदंडों के आधार पर स्टेट लेवल पर 62 वां एवं इंडिया स्तर पर 214 वॉ स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के डायरेक्टर अभिनव सिंह ने 18 दिसंबर को दिल्ली के लीला एंबेंस होटेल में इस अवार्ड को प्राप्त किया।


विद्यालय के निदेशक अभिषेक सिंह ने अपने मंत्र- शिक्षा एक ऐसा जादू है जो किसी का भी जीवन परिवर्तित करने की क्षमता रखता है तो आइए इस जादू का आनंद लें और जादू को खुद में होने दें के उद्घोष के साथ प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दिया।

अभिषेक सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा इस सफलता का श्रेय समस्त शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावकों को जाता है यॆ उनके ही परिश्रम और विश्वास का प्रतिफल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने हर्ष प्रकट करते हुए समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी और कहा आगे हम समस्त चुनौतियों का सामना करते हुए विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने उम्मीद जताई भविष्य में स्कूल शीघ्र ही नंबर वन पर होगा।
