मिर्जापुर।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का आगमन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा व केसरवानी समाज की महिला इकाई के द्वारा संयुक्त रूप से पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।

अटल जी के चित्र पर मंत्री नंदी ने पुष्पा अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया और उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि हम सभी अटल जी के मार्गदर्शन पर चले और नए भारत के निर्माण के लिए सभी व्यापारी 8 जनवरी 2022 को कानपुर में होने वाले आगाज 2022 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने कहाकि हम सभी लोगों का यह कर्तव्य है समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए मोदी जी के 5 ट्रिलियन इकोनामी के सपनों को साकार करने के लिए योगी जी की 1 ट्रिलियन इकोनामी के सपनों को साकार करने के लिए सभी व्यापारी अधिक से अधिक संख्या में कानपुर चले।

कानपुर में आगाज 2022 के उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल जी हम व्यापारियों को संबोधित करेंगे। उपस्थित महिलाओं में महिला मोर्चा पश्चिमी की अध्यक्ष दीपा उमर, सुमन रितु केसरवानी, निधि केसरी, तोशीमां, नमिता, सोनी, गीता, स्वाति, कमला आदि महिलाएं उपस्थित रही।

