मिर्जापुर।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रतनगंज की ओर से धन्य धन्य गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व शबद कीर्तन शिवपुराण के भंडारे का आयोजन किया गया। तत्पश्चात गुरुद्वारे से शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व हरबंस सिंह निशान साहब कर रहे थे।

बैंड पार्टी के साथ प्रदर्शन करते हुए गतका पार्टी के नौजवान साथी आगे बढ़ रहे थे, तो वही पंच प्यारे के साथ गुरु ग्रंथ साहब की सवारी व साध संगत द्वारा हरजस कीर्तन करते हुए महिलाएं साथ एवं रही थी।

रतनगंज और आवास विकास कालोनी के गुरुनानक स्कूल के बच्चे पीटी एवं अन्य करतब दिखाते हुए नगर के विभिन्न मुहल्ले में भ्रमण किया। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत और चाय नाश्ता भी कराया गया, वहीं विभिन्न चौराहों पर तरह तरह के करतब भी दिखाए गये।

इस दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान जसबीर सिंह चंड्योक, सचिव हरदीप सिंह खुराना, गुरुनानक इंटर कालेज के अध्यक्ष जसवंत सिंह सरना, प्रबंधक चरणजीत सिंह सोखी वह दोनो स्कुल के प्रिंसिपल, टीचर वह बच्चे अनुशासित ढंग से शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

गुरुघर के खजांची हरभजन सिंह सरना शोभायात्रा का संचालन कर रहे थे। धार्मिक मंत्री भूपेंद्र सिंह डंग, महेंद्र सिंह चंड्योक, बलदेव सिंह सलूजा, भूपेंद्र सिंह ढंग, करमजीत सिंह सरना, हरविंदर सिंह चंडयोक, गोल्डी शर्मा आदि सहयोगरत रहे।


इस दौरान शोभा यात्रा में सिख समाज के महिला पुरुष और बच्चे भारी संख्या मे मौजूद रहे और जगह जगह शोभायात्रा और करतब का दीदार करने लोगों की भीड़ जुटी रही।

