जमालपुर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ततवाधान मे बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.राजन सिंह की देखरेख में कुल 17 विद्यालयो मे किशोरो को कोरोना का टीका स्वास्थकर्मियो द्वारा किया गया।टीम ने कुल 1378 किशोरो को कोवैक्सीन का टीका लगाया। किशोरो के टीकाकरण अभियान का निरीक्षण जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर एवं उमरावती देवी इंटरमीडिएट कालेज धारा मे जाकर टीकाकरण अभियान को देखा।किशोरो को टीकाकरण करवाने को प्रेरित किया।

देवकली इंटर कांलेज जमालपुर मे 54, नवीन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुइली मे 80 किशोरो को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओड़ी, इंटरमीडिएट कांलेज मठना, सिद्धी समाज इंटरमीडिएट कांलेज शेरवा, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डेढ़ौना, राजवंश इंटरमीडिएट कांलेज डवक, इंटरमीडिएट कांलेज मनउर, सर्वोदय इंटर मीडिएट कांलेज भाईपुर कलां, सरदार बल्लभ भाई पटेल कांलेज जफरपुरा इत्यादि विद्यालयो मे स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा कोरोना का टीका लगाया गया। किशोरो ने टीकाकरण अभियान के तहत बड़े उत्साह के साथ टीका लगवाया।
