*कार्यकर्ताओं के साथ नपाध्यक्ष ने खायी खिचडी, विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को दिया गुरु मंत्र
मिर्जापुर।
नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल शनिवार को दोपहर गैपुरा पहुँचे। जहां गैपुरा मण्डल के भटेवरा गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर मण्डल के तमामं कार्यकर्ताओं के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया था। नपाध्यक्ष भी इस खिचड़ी भोज के कार्यक्रम में कार्यकर्ता के घर पहुँचे और कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की बधाई देते हुये साथ मे सह भोज भी किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कार्यक्रम में आये सभी कार्यकर्ताओं को अगामी विधानसभा के चुनावों में तैयारियों को पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया।

नपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी देने को भी कहा। नपाध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में पन्ना प्रमुखों की भूमिका अहम है।पन्ना प्रमुखों के ऊपर लगभग साठ वोटो की जिम्मेदारी होती है।जो वोटर उनके आस- पडोस के ही होते है। नपाध्यक्ष ने कहा कि इन वोटरों को घर-घर जाकर सरकार द्वारा दी गयी जनहित योजनाओं की जानकारी दे। जिससे आने वाले चुनाव में कमल का फूल 396 विधानसभा से फिर से खिल सके।

इस मौके पर नगर विधानसभा प्रवासी मुकेश, रामसेवक बिंद, सूरज मौर्या, मनमोहन सिंह मौर्य, नान्हू मौर्या, रमाशंकर उपाध्याय, चंद्रबली सरोज, केश्टो गुप्ता, मदन पटेल, लालचंद मौर्या, त्रिभुवन नाथ अग्रहरी, सुनील सिंह, वीरेंद्र वीर सहित तमामं लोग मौजूद रहे।

