० एक हजार से अधिक लोगों को कंबल, ऊनी वस्त्र सहित अन्य उपयोगी सामग्री का हो चुका वितरण
मिर्जापुर।
मंगलवार को इनर व्हील क्लब मिर्जापुर की ओर से अध्यक्ष अपराजिता सिंह के नेतृत्व में एक बार फिर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन विंध्याचल के प्रबोधिनी आश्रम मे किया गया। क्लब द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं एवं बुजुर्गों को कपा देने वाली ठंड के मौसम में कम्बल बाँट कर मदद की गई।
लोगों को.संबोधित करते हुए अध्यक्ष अपराजिता सिंह ने कहाकि जरूरत मंद लोगो की आवश्यकता की पूर्ति के लिए हर एक संपन्न व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इस वर्ष ठंड के मौसम मे क्लब की ओर से एक हजार से अधिक लोगों को कंबल, ऊनी वस्त्र सहित अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण कर हम सभी सदस्यों को काफी खुशी है कि हम सभी समर्पण के साथ सेवा में जुटे हैं। उनहोंने सभी संपन्न लोगों और संस्थाओं से सर्वहारा समाज की सेवा सहयोग के रुप में करने की अपील की।
अध्यक्ष अपराजिता सिंह ने बताया कि इस अवसर पर 150 कंबलों का वितरण किया गया। अध्यक्ष अपराजिता सिंह के अलावा सचिव पूजा अग्रवाल, आरती खंडेलवाल, अंशु अग्रवाल, नंदिनी मिश्र आदि उपस्थित रही।
