मिर्ज़ापुर।
विधान सभा छानबे से कीर्ति कोल समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी घोषित की गई हैं। 395 छानबे (अ0 जा0) विधान सभा से विधायक रहे स्व0 भाईलाल कोल की कीर्ति कोल बेटी हैं। परास्नातक एवं बीएड डिग्री हासिल कर पिता स्व0 भाईलाल कोल के पदचिन्हों पर आगे बढ़ते हुए कीर्ति कोल वर्तमान मे लालगंज वार्ड संख्या तीन से जिला पंचायत सदस्य के रुप मे जनता के बीच सुख दुख की सहभागी है।
