0 10 महिला टीवी मरीजों को अस्पताल की ओर से लिया गया गोद
0 संघर्षों से आगे बढ़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया
0 पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
मिर्जापुर।
कछवा टाउन एरिया में स्थित कछवा क्रिश्चियन हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 5 बेड के इमरजेंसी का उद्घाटन सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने फीता काटकर किया। इस दौरान 10 महिला टीवी मरीजों को अस्पताल की ओर से गोद लिया गया और अपनी संघर्षों से आगे बढ़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही गत दिनों संपन्न पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहाकि महिला पुरुष से कम नहीं है, जो सब कुछ आज पुरुष करते हैं, वह महिलाएं भी कर रहीं हैं। शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, जल, थल, नभ सभी में महिलाएं पुरुषों के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगेे बढ़ रही हैं। इन्हें अपने आप को बहुमूल्य समझना जरूरी है। डॉ. यूएन सिंह ने विश्व महिला दिवस के बारे में सबको बताया। कैसे टीवी रोग से बचना है और क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध है? इन विषयों में के बारे में संदेश दिया। इस दौरान ब्लॉक की 5 महिलाओं को अस्पताल की ओर से सीडीओ द्वारा सम्मानित किया गया, जो अपने क्षेत्र में संघर्षों के दम पर अपने पैरों पर खड़ा रहकर सारी संघर्षों को झेलते हुए आगे बड़ी है।

सम्मानित की गई महिलाओं में शिवानी, कुसुम, मैना, रीता देवी आदि रहीं। इसके बाद पेंटिंग कंपटीशन में अव्वल सचिन पटेल एम एस पब्लिक स्कूल, वैष्णवी सिंह द्वारका प्रसाद इंटर कॉलेज, माला सहनी बीएन मेमोरियल इंटर कॉलेज, श्वेता कुमारी लाल बहादुर इंटर कॉलेज को पुरस्कृत किया गया।

साथ-साथ 10 टीवी मरीज जो महिलाएं थी, उनको गोद लिया गया और पौष्टिक आहार का वितरण हुआ। अलग-अलग प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रंगारंग जिसमें हॉस्पिटल कर्मचारी विश्राम के द्वारा कविता और महिला दिवस के बारे में गाना की प्रस्तुति हुई। इसके साथ गिरीश चंद दुबे ने समाज में महिलाओं के हक के बारे में कुछ शब्द बताकर महिलाओं को जागृत किया। सरकार की तरफ से अलग-अलग योजनाओं को महिलाओं के सामने रखा।

कछवा क्रिश्चियन हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारी श्रीशंकर रामचंद्र ने अतिथिगणों का स्वागत किया। संदेश दिया कि महिलाओं को की जिस तरह से कहीं महिलाएं भारत देश को आगे बढ़ाने के लिए योगदान किए हैं वैसे ही आज जो महिलाएं उपस्थित थे वह लोग भी अपने अपने गांव में अपने बस्तियों में इस जिले में अपना योगदान जरूर दे सकती हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद दुबे, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ यूएन सिंह, चेयरमैन पी.के. यादव, डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट श्रीराम, टीबी विभाग से सतीश शंकर यादव सहित 200 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं।
