अहरौरा (मिर्जापुर)। अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर गांव मे लेनदेन के आपसी विवाद मे ईंट पत्थर से हमला कर लगभग 63 वर्ष वर्षीय अधेड़ युवक की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने एहतियात बरतते हुये शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बकाये पैसे के लेनदेन व जमीन खरीद के मामले को लेकर गांव के ही दीपक सिंह पुत्र पन्ना सिंह व विनोद सिंह पुत्र हीरा सिंह मे कुछ आपसी विवाद चल रहा था। इसी दौरान मृतक अशोक सिंह पुत्र यदुवंश सिंह उम्र 63 वर्ष ने दोनो के विवाद के बीच कुछ टिप्पणी कर दिया था, जिससे दीपक सिंह अशोक सिंह से खार खाये बैठा था और खुन्नस निकालने की तलाश मे था।

मंगलवार को जैसे ही अशोक सिंह गांव मे टहलने निकला घात लगाया बैठा दीपक सिंह उससे भीड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो हाथापायी के दौरान दीपक सिंह के पुत्र ने पत्थर से अशोक सिंह पर वार कर दिया जिससे अशोक गंभीर रुप से चोटिल हो गया और खून की उलटी करने लगा।

आनन फानन मे घायल को सीएचसी अहरौरा पहुँचाया गया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस द्वारा परिजन के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके, आरोपी को पकड़ने में पुलिस लग गई।
