अहरौरा, मिर्जापुर।
वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित लखनिया दरी तिराहा मोड़ के पास दिन रविवार को अहरौरा पुलिस ने दो आरोपित को पकड़कर 55 किलो अवैध गांजा बरामद किया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मुखबिरी द्वारा बताया गया कि सोनभद्र की तरफ से एक टाटा सूमों सीजी 04 एच 2055 में मादक पदार्थ (गांजा) लदा हुआ था।

मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अहरौरा मय हमराह द्वारा एसआई श्याम लाल, हेडकांस्टेबल सुशील सिंह, हेडकांस्टेबल अनुप सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार यादव, अखिलेश कुमार, सुमन के साथ लखनिया दरी तिराहा से टाटा सूमो उपरोक्त में सवार दो अभियुक्त जय प्रकाश पाण्डेय पुत्र स्व0 राम बदन पाण्डेय व मनीष राय पुत्र स्व0 पारस नाथ राय निवासीगण पली थाना कसिमाबाद जनपद गाजीपुर को हिरासत मे लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या सीजी 04 एच 2055 टाटा सूमो की तलासी से 55 किग्रा 475 ग्राम अवैध गांजा तथा दो अदद मोबाइल की बरामदगी की गयी। इस सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
