0 बोले- समाजसेवियों द्वारा किए जा रहा पुनीत कार्य एक बड़ी उपलब्धि
0 “नर सेवा नारायण सेवा” की ओर से मेले में आए दर्शनार्थियों के लिए पहले दिन से हो रहा वितरण
मिर्जापुर।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होने के बाद अनवरत आज अष्टमी तिथि शनिवार को भी अटल चौराहा विंध्याचल में रजिस्टर्ड संस्था “नर सेवा नारायण सेवा” की ओर से मेले में आए हुए सभी दर्शनार्थियों को महाप्रसाद फलाहार के रूप में हलवा, तला आलू और शुद्ध प्याऊ जल की निःशुल्क एवम समुचित व्यवस्था किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप मे मिर्जापुर सोनभद्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्याम नारायण उर्फ़ विनीत सिंह का आगमन हुआ। उन्होंने अपने हस्थ कमलो से नवरात्रि में आए हुए दर्शनार्थियों को महाप्रसाद वितरित किया तथा संस्था से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की दिल से प्रशंसा करते हुए एमएलसी विनीत सिंह ने “नर सेवा नारायण सेवा” संस्था विंध्याचल के समाजसेवियों द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य को बहुत बड़ी उपलब्धि बताई और भविष्य में इस सेवा के लिए संस्था को मदद देने का आश्वासन भी दिया।

इससे पूर्व “नर सेवा नारायण सेवा” संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने मां की चुनरी से विनीत सिंह का स्वागत सत्कार किया और निर्विरोध एमएलसी निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई भी दी। अग्रहरी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता जियावन अग्रहरी ने मां विंध्यवासिनी का चित्र एमएलसी को सप्रेम भेंट किया। श्री सिंह ने अपनी व्यस्तता से समय निकालकर “नर सेवा नारायण सेवा” संस्था द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्य में अपना अमुल्य समय दिया, इसके लिए संस्था अध्यक्ष्ष ने आभार प्रकट किया।

इस दौरान समाजसेवी सूरज त्रिपाठी और अन्य लोगो की भी उपस्थित रही। आज अष्टमी के दिन अनेक श्रद्धालु लोगो ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर “नर सेवा नारायण सेवा” संस्था के संरक्षक माता प्रसाद अग्रहरी, सचिव पंकज (आतीश) अग्रहरी, अध्यक्ष संदीप (सनी) अग्रहरी, कोषाध्यक्ष अजय (रिंकू) अग्रहरी, उपाध्यक्ष राहुल अग्रहरी, महामंत्री संदीप (दीपू) अग्रहरी, सह कोषाध्यक्ष मुकुंद लाल अग्रहरी, मुख्य सलाहकार कौशल अग्रहरी, मुख्य प्रवक्ता कोमल चंद्र अग्रहरी, मीडिया प्रभारी माता दयाल अग्रहरी, मुख्य सदस्य डिप्टी अग्रहरी, शिवशंकर अग्रहरी, अमन इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
