मिर्जापुर।
भाजपा नगर मंडल पश्चिम के भाजपा कार्यक्रताओ ने भारत रत्न बाबा साहेब डा॰भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप मे गांधी घाट नकहरा बथुआ स्थित स्वछता अभियान चलाकर साफ सफाई, झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
भाजपा सदस्यो ने भारत रत्न डा• भीमराव अम्बेडकर जी चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर भाजपा के नगर महांमत्री नितिन विश्वकर्मा ने कहा की संविधान निर्माता बाबा साहेब डा॰ भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के वाहक थे।

भारतीय समाज मे समता मूलक समाज के पक्षधर थे,आज उन्ही के पदचिन्हो पर चलकर मोदी, योगी सरकार दलित शोषित वंचितो को उनका हक अधिकार जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ नि:शुल्क ढाई लाख प्रधानमंत्री आवास, नि:शुल्क उज्ज्वला गैस, नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड,का लाभ दलित शोषित वंचितो को मिल रहा है।

आज दलित बस्ती पक्के घर कालोनी के रूप मे मोदी,योगी सरकार मे तब्दील हो चुकी है। नगर महांमत्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि भारत रत्न डा॰ भीमराव अम्बेडकर जी भारतीय समाज को एकता के सूत्र मे पिरोने का आजीवन प्रयास किया। उन्होंने कहा था कि हम सब भारत मां के लाल भेदभाव का कहा सवाल।

अम्बेडकर जयंती मे मुख्य रूप से किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, विजेन्द्र गुप्ता सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष मनोज केशरी, अरूण वर्मा, गुलाब प्रजापति, रूप चंद्र मौर्य बाबा, दीपक विश्वकर्मा, विक्की प्रजापति, मनोज सोनकर, अमित विश्वकर्मा आदि प्रमुख भाजपा सदस्य उपस्थित थे।
