0 निरीक्षण के दौरान 01 कमर्चारी बिना किसी सूचना के पाया गया अनुपस्थित
मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज 12 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कायार्लय पहुॅचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका मगाकर देखा गया, जिसमें प्रभाशंकर प्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक बिना किसी सूचना अनुपस्थित पाये।

जिलाधिकारी को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताया गया कि रंगेश प्रताप मौर्या प्रधान सहायक, विभूति नरायन श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, राजकुमार वैत्यिक सहायक को आवश्यक कार्य से तहसील जाना बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा पटलवार कायोर् के बारे में सभी जानकारी ली गयी।

तदुपरान्त जिलाधिकारी द्वारा लेखाकार रविन्द्र जायसवाल के पटल पर जाकर उनके कायोर् के बारे में उनसे पूूछा। वरिष्ठ सहायक रविधर दूबे के पटल पर जाकर वहाॅ पर उनके कायेार् के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा बजट के बारे में भी जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निदेर्शित करते हुये कहा कि भुगतान से सम्बन्धित जो भी कार्य हैं उसे समय से पूर्ण करें।
