0 मड़िहान थाना क्षेत्र में चोरो का हौसला बुलंद
मड़िहान, मिर्जापुर।
लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला गांव निवासी युवक की बाइक मड़िहान के जमुई से गायब हो गयी। मड़िहान पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। तहरीर में लगाये गए आरोप के अनुसार पुलिस छानबीन में जुट गई है।

दुबार कला निवासी दयाशंकर गुप्ता पुत्र मनबोध गुप्ता मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई गांव स्थित रिस्तेदार पप्पू गुप्ता के घर शादी समारोह में सम्लित होने आया था। घर जाते समय बाइक की तलाश करने लगा तो नही मिली। आस पास पूछताछ व खोजबीन किया किन्तु कहीं पता नही चला। थकहार कर दयाशंकर मड़िहान थाने में अज्ञात के खिलाफ बाइक गायब करने की तहरीर दी।

पीड़ित ने बताया कि यूपी 63 एके 3335 बाइक की हैंडिल लाक कर चाभी अपने पास रखा है। मड़िहान क्षेत्र में चोरों का हौसला बुलन्द है। पटेहरा, दीपनगर, सुगापांख, रजौहा, भावा, राजगढ़, शाहगंज रोड आदि कस्बों में आये दिन चोर अंजाम दे रहे हैं।

एक पखवारा पूर्व सोने चांदी की दुकान में सेंध लगाकर लाखों का माल पार हुआ था। पुलिस न मुकदमा दर्ज करती है नही चोरों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान चलाती है। चोर बेखौफ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस कुम्भकर्णी निद्रा में सो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस बाहन चालकों से रात भर वसूली करने के लिए सड़क पर दौड़ती रहती हैं।
