मिर्जापुर।
डी० डी० यू० कौशल केन्द्र एवं राजीव गाँधी दक्षिणी परिसर बीएचयू के प्लेसमेन्ट सेल द्वारा 27.04.2022 को रिलायंस रिटेल द्वारा प्लेसमेन्ट का आयोजन कला संकाय के एनी बेसेन्ट हाल में किया गया। बी० वोक एवं एम. वोक रिटेल एवं लॉजिस्टिक मैनेजमेन्ट के करीब 50 छात्रों ने इस प्लेसमेन्ट में भाग लिया।

रिलायंस रिटेल की तरफ से छः अधिकारियों ने तीन चरणों में छात्रों का चयन किया। अंततः वार्षिक रू० 3.50 लाख के पैकेज पर 11 छात्रों का चयन हुआ। समन्वयक प्रो० महेश प्रसाद अहिरवार एवं प्लेसमेन्ट समन्वयक प्रो० आशिष सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई दी। आचार्य प्रभारी, प्रो० विनोद कुमार मिश्र ने छात्रों के चयन पर हर्ष व्यक्त किया एवं अनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्लेसमेन्ट के आयोजन में कोर्स के सहायक प्राध्यापक विवेक मिश्रा की अहम भूमिका रही। इस मौके पर डॉ० अशोक कुमार यादव, डॉ० प्रिया सिंह एवं श्री सतीश शर्मा मौजूद रहे।
