मिर्जापुर।
शनिवार को विकास खंड राजगढ़ मुख्यालय सभागार में नवनिर्वाचित विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं नवनिर्वाचित सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह का स्वागत/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजक ग्राम प्रधान संगठन राजगढ़ एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण राजगढ़ द्वारा किया गया।

नवनिर्वाचित एमएलसी मिर्जापुर सोनभद्र श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने कहा कि दोनों ही जनपदों का चतुर्दिक विकास एवं ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य नगर पालिका एवं नगर पंचायत सदस्यों की समस्याओं का निराकरण करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने प्रधानगण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण को आश्वासन दिया कि आपके हर विकास के कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा, और जो भी आप लोगों की समस्या होगी। हमसे मिलकर कहिए, समस्या का निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजक ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष इंस पटेल एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेश्वर सिंह ने 21 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर अपना दल यस के नेता एवं प्रधान मेघनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, राज बहादुर सिंह, महिला मोर्चा से संध्या सिंह, सुनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रधानगण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
