मिर्जापुर।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर स्व0 अरूण कुमार दूबे की 72वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह मुन्ना एवं कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश यादव ने किया।

इस अवसर पर बिन्नानी कालेज के प्रो0 डा0 ध्रुवजी पाण्डेय ने कहा कि अरूण कुमार दूबे समाजवादी आंदोलन एवं संघर्ष में मीरजापुर जनपद में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण पूर्वाचल में लोक प्रसिद्व थे। वर्तमान समय में आपका न रहना मीरजापुर समाजवादी विचारधारा के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है। आप समाज के समक्ष रागद्वेष से उपर उठकर निष्पक्ष व निडर होकर अपनी बात रखते थे।

शासन की गलत नीतियो के विरूद्व कभी भी भयभीत नहीं होते थे। वे हमेशा बेवाक टिप्पणी के लिए जाने जाते थे। वे जनपद की तमाम समस्याओं को लेकर लगभग 52 बार जेल गये। वे गरीब, मजलूम, रिक्शा चालक, ठेला चालक आदि सभी की लड़ाई बड़े उत्साह के साथ लड़ते थे। वास्तव में अरूण कुमार दूबे सच्चे अर्थो में लोहियवादी समाजवादी विचारधारा के पोषक थे। संघर्ष की प्रवृत्ति उनके रग-रग में भरी हुई थी।

उनके विचारधाराओं को आगे बढ़ाना समाजवादी चिंतन को आगे बढ़ाने जैसा होगा। वे हमेशा अपने कुशल कार्यो के लिए मीरजापुर जनपद के जन-जन के स्मृति पटल पर बने रहे थे। अन्त में अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह मुन्ना ने आये हुए सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

गोष्ठी में सत्यप्रकाश यादव, गुलाब चन्द यादव मण्डेला, राकेश यादव, अभय, विनय सरोज, उपेन्द्र तिवारी, कमलेश यादव, अंकित दूबे, दीपक मौर्या, रामजी यादव, इलियास खां, प्रदीप यादव, अरशद अली, आशुतोष मिश्रा, शिवकुमार यादव, जाहिद अख्तर, अयूब अली, गोपाल चैरसिया, शैलेन्द्र यादव, मनोज चौहान, हिमांशु, राजकुमार यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
