मिर्जापुर।
अमृत सरोवर अभियान के अन्तर्गत बुधवार को विकास खंड राजगढ़ के ग्राम सभा कोन गढ़वा में तालाब निर्माण के लिए भूमि पुजन का कार्य मुख्य अतिथि सासंद राज्यसभा रामशकल के द्वारा किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख गजेेंद्र प्रताप सिंह एवं खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामसकल ने कहा कि कुछ दशक पहले गांव गांव में तालाब अस्तित्व में थे जिसमें आमजन स्नान आदि करते थे तो वही जानवरों को पानी पीने के लिए भटकना नहीं पड़ता था, लेकिन अतिक्रमण की भेंट चढ़े तालाबों अस्तित्व धीरे धीरे मिटता जा रहा था तालाबों के अस्तित्व को बचाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने अमृत सरोवर अभियान चलाकर ना केवल तालाबों को जीवन दान देने का बल्कि नये तालाबो का सृजन किया जा रहा है।

ब्लाक प्रमुख गजेेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अमृत सरोवर अभियान के माध्यम से आमजन एवं मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का वीणा उठाया है। इस अभियान के माध्यम से जहां रोजगार का सृजन होगा, वही बेजुबान जानवरों को सहज ही पेयजल मिलेगा और अभियान से जुड़े लोगों को पुण्य की प्राप्ति भी होगी।

दीपक त्रिपाठी ग्राम विकास अधिकारी, श्रीमती रिंकी सिंह ग्राम प्रधान कोन गढ़वा, विनोद कुमार सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोन गढ़वा, बृजमोहन सिंह जी जे.ई., आनंद सिंह जे.ई., राज कपूर एडीओ पंचायत, अभय एडीओ, हेमचन्द्र सिह, संतोष सिह, मनोज सिंह, नितेश, ब्रहकेश, अखिलेश्वर, शिवकुमार एवं सम्मानित बंधु एवं अन्य सम्मानित जनता जनार्दन उपस्थित रहें।
