मिर्जापुर।
नगर विकास खंड के सरैया गांव में महिंद्रा एग्री सलूशन की तरफ से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें डेढ़ से 200 किसानों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। गोष्ठ मे महिंद्रा कंपनी से आए हुए एरिया मैनेजर वेद प्रकाश सिंह ने महिंद्रा के उत्कृष्ट धान के व उपयोग किए जा रहे संबंधित राज्यों के बारे में बताया।

बताया कि आने वाले समय में महिंद्रा की नई प्रजाति गौरव जो कि आगे चलकर धान के व राज्य में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। 135 से 140 दिन की यह वैरायटी भारत में अपना उत्कृष्ट स्थान पर स्थापित करेगी। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक यादव ने किया।

मिर्जापुर के डिस्ट्रीब्यूटर अर्चना क्रॉप साइंस के प्रोपराइटर दीपक कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में आकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मीटिंग में रमेश चौधरी, संतलाल, प्रमोद इत्यादि किसान उपस्थित थे।

