ड्रमंडगंज/ हलिया (मीरजापुर)।
तहसील लालगंज के देवहट-ड्रमंडगंज में कार्यरत लेखपाल की मैहर जाते समय सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत से देवहट, महोगढ़ी, ड्रमंडगंज बाजार सहित पूरे लालगंज तहसील क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

जिसने भी युवा लेखपाल मुकेश कुमार पांडेय की मौत का समाचार सुना वह एकाएक विश्वास नहीं कर पाया कि ऐसा कैसे हो गया। लेखपाल मुकेश कुमार पांडेय के मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का वातावरण फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धसडाराजा निवासी मुकेश पांडे पुत्र बब्बू पांडे उम्र लगभग 30 वर्ष की दु:खद मौत शुक्रवार को तड़के लगभग पांच बजे मैहर जाते समय मध्य प्रदेश के रीवां जनपद के मऊगंज तहसील क्षेत्र में वाहन का अगला टायर बर्स्ट हो जाने के चलते हो गया। जिसको भी युवा लेखपाल की दुखद मौत होने का समाचार मिला वह शोक में डूब गया।
