मिर्जापुर।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में बड़ी बसहीं स्थित अंबेडकर पार्क में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर (सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण) अनुसूचित बस्तियों में स्वच्छता अभियान, डॉ0 अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अनुसूचित मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम् के साथ हुआ। तदोपरांत महापुरुष डॉ0 अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सभी मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने सभी छात्र / छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि तथा आये हुए सभी पदाधिकारी व छात्र/छात्राओं का स्वागत किया। तथा सभी अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं जिला महामंत्री आशीष कुमार सोनकर ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री भाजपा रवि शंकर पाण्डेय, जिलामंत्री भाजपा हेमन्त त्रिपाठी, दीपक वर्मा, डॉ0 महानारायण भारती, राम आसरे सरोज, नितिन विश्वकर्मा, नागेश्वर तिवारी, गंगा प्रसाद कोल, रमाशंकर पासी, जान्हवी तिवारी, भगवान दास, सुरेश सोनकर के साथ आदि लोग उपस्थित रहे।

