मिर्जापुर।
20 मार्च 2022 को सायं को. कटरा क्षेत्रांतंर्गत दुर्गा बाजार में विपक्षीगण द्वारा मुकेश मिश्रा व विशाल मिश्रा को आपसी रंजिश मे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान मुकेश मिश्रा की मृत्यु हो गयी, जिसके सम्बन्ध में वादी(मृतक का पिता) दिनेश मिश्रा पुत्र स्व0 शम्भूनाथ मिश्रा निवासी बेलखरिया का पुरा थाना को. कटरा की तहरीर के आधार पर थाना को. कटरा पर अपराध संख्या-112/2022 धारा 147/148/149/302/323/427 भादवि बनाम नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।

घटना के अनावरण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना प्रभारी को0कटरा एवं स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। गठित उक्त टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 23.06.2022 को प्राप्त पुष्ट सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन मीरजापुर से 06 अभियुक्तों अजीत यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी कतवारू का पुरा अनगढ़ रोड़ थाना को0कटरा मीरजापुर, उम्र करीब 24 वर्ष, विमलेश यादव उम्र करीब 24 वर्ष, शनी यादव उम्र करीब 21 वर्ष पुत्रगण स्व0 उमाशंकर यादव निवासीगण दुर्गाबाजार, ओम प्रकाश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी रमईपट्टी, मनी यादव पुत्र अभय यादव निवासी विसुन्दरपुर थाना को. शहर मीरजापुर उम्र करीब 22 वर्ष, मोनू यादव उर्फ अवधेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी पक्का पोखरा थाना को. शहर मीरजापुर उम्र करीब 22 वर्ष को पकड़ा गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 अदद बैट, 2 अदद बेस बैट व 3 अदद पत्थर (नुकीला सहित) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय/जेल भेजा गया।

आपराधिक इतिहास देखें तो मनी यादव उर्फ प्रवीण कुमार यादव पुत्र अभय यादव नि0 विसुन्दरपुर के खिलाफ मु0अ0सं0-699/14 धारा 279/427 भा0द0वि0 थाना को0 शहर, मु0अ0सं0-50/19 धारा 147/308/504/506 भा0द0वि0 थाना को0 शहर, मु0अ0सं0-31/22धारा 308/323/504 भा0द0वि0 थाना को0 कटरा, मु0अ0सं0-112/22 धारा 147/148/149/302/323/427 भा0द0वि0 थाना को0 कटरा, मु0अ0सं0-119/21(NCR) धारा 323/504 भा0द0वि0 थाना को0 कटरा,
मु0अ0सं0-48/22(NCR) धारा 323/504 भा0द0वि0 थाना चील्ह में दर्ज है।
ओम प्रकाश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव नि0 रमईपट्टी के खिलाफ मु0अ0सं0-216/18 धारा 147/323/336/504 भा0द0वि0 थाना को0 शहर, मु0अ0सं0-112/22 धारा 147/148/149/302/323/427 भा0द0वि0 थाना को0 कटरा, मु0अ0सं0-48/22(NCR) धारा 323/504 भा0द0वि0 थाना चील्ह में दर्ज है। विमलेश यादव पुत्र स्व0 उमाशंकर यादव नि0 दुर्गाबाजार थाना को0 कटरा मु0अ0सं0-31/22 धारा 308/323/504 भा0द0वि0 थाना को0 कटरा में दर्ज है। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 03 अदद बैट व 03 अदद खून लगा पत्थर (अभियुक्तों की निशानदेही पर) बरामद हुआ। रेलवे स्टेशन मीरजापुर से बुधवार को रात्री 12.15 बजे गिरफ्तारी हुई।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
थाना को0कटरा टीम से निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी (प्रभारी निरीक्षक थाना को0कटरा), निरीक्षक संतोष कुमार यादव, उनि शिव प्रकाश राय, उनि संतोष कुमार सिंह (चौकी प्रभारी लालडिग्गी), उनि कुमार संतोष (चौकी प्रभारी नटवा), हेका अख्तर अली, का धीरज मिश्रा, का आनन्द विमल, का अजय शुक्ला, का सूरज पटेल, का सूरज उपाध्याय, का सुनील जायसवाल, हेका मनोज गौतम और स्वाट/सर्विलांस टीम से उनि राजेश जी चौबे (प्रभारी स्वाट/सर्विलांस), हेका विवेक दूबे, हेका बृजेश सिंह, हेका राजेश यादव, हेका वीरेन्द्र सरोज, का संदीप राय शामिल रहे।
