मिर्जापुर।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मीराजपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर में तिरंगा लगाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने जिला कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं अन्य नागरिकों के लिए तिरंगा झंडा बिक्री केन्द्र का शुभारम्भ किया जिसमें जिले के पदाधिकारियों ने झंडा खरीदा। जिलाध्यक्ष जी ने बिक्री केन्द्र का शुभारम्भ करते हुए बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। यह अमृत महोत्सव पूरे वर्ष चलेगा।

इस अमृत महोत्सव को आम नागरिक अच्छी तरह मना सके इसलिए केन्द्र सरकार ने झण्डा अधिनियम मे परिवर्तन किया है जिससे आम नागरिक जैसे अन्य त्योहारों (जैसे- दीपावली, होली, इत्यादि) उत्साह पूर्वक मनाते हैं। उसी तरह इसको भी मनायेंगे। इस आजादी महोत्सव को लेकर आम नागरिकों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। इस कार्यक्रम के जिला संयोजक अखिलेश सिंह एवं संचालन जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर संजय यादव, प्रणेश प्रताप सिंह, नितिन गुप्ता, ज्ञान प्रकाश दूबे, हर्षित सिंह, दिलीप पटेल, ऋषि पाण्डेय, टीटू यादव, पंकज पाण्डेय, अमित सिंह, धनन्जय मौर्य, विरेन्द्र कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह ने दिया।
