मिर्ज़ापुर।

पडरी थाना क्षेत्र के भोजपुर पहाड़ी गांव में मंगलवार को मनरेगा साइड पर काम करने के दौरान मौत हो गई। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है की भोजपुर पहाड़ी गांव निवासी कैलाश उम्र 55 वर्ष पुत्र स्व0 बुधीराम गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे मिट्टी का कार्य धर्मराज के घर से सड़क तक मिट्टी का कार्य चल रहा है। जिसमें कैलाश मजदूरी का कार्य करके अपना जीविकोपार्जन कर रहा था। सुबह 10 बजे काम करते हुए अचानक गिर गया।

वहा पास में और मजदूर काम कर रहे थे दौड़ कर पकड़ने की कोशिश की तो देखा हालत गंभीर था। आनन फानन में ग्राम प्रधान रमाशंकर व ग्रामीणों ने उपचार हेतु अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को एक पुत्र सूरज 17 वर्ष बताया गया। मृतक कैलाश की पत्नी की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी।
