मिर्जापुर।

जिले के पहाड़ी विकास खंड के भगेसर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविकांत द्विवेदी को वर्ष 2021 के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी कर प्रदेश के 75 जनपदो से 75 शिक्षको की सूची जारी की, जिसमे मिर्जापुर से रविकांत द्विवेदी का नाम 56 वे क्रमाक पर शामिल किया गया है। सूची जारी होते ही रविकांत को जनपद के शिक्षको समाजसेवियो सहित अन्य लोगो ने फोन एवं सोशल मीडिया का माध्यम से बधाई देना शुरू कर दिया।

व्यक्तित्व परिचय
शिक्षक का नाम: रविकांत द्विवेदी
विद्यालय: प्रा०वि० भगेसर, विकास खंड पहाड़ी
प्रथम नियुक्ति: 06-07-2009
प्रा.वि. भगेसर मे नियुक्ति: 15-10-2016
पिता: जयशंकर
माता का नाम: श्रीमती कान्ती देवी
निवासी: ग्राम- धर्मदेवा, वि0 खंड पहाड़ी, मिर्जापुर


श्री द्विवेदी को सामाजिक जागरूकता हेतु भी कई पुरस्कार प्राप्त हुए है। इनको वर्ष 2017, वर्ष 2019 और वर्ष 2022 मे स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता हेतु जिलाधिकारी मिर्जापुर द्वारा सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 मे खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ। खास बात यह कि आपरेशन कायाकल्प मे जनपद मे सबसे पहले इन्होने मानक को पूरा किया और अपने विद्यालय मे छात्र संख्या 95 से बढाकर 210 तक ले गये।
