मिर्जापुर।

पहल आपको आगे लाने की (पाल्क संस्था) द्वारा वृद्धा आश्रम विंध्याचल में बैठाये गये गणेश जी का अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विसर्जन किया गया। गणेश उत्सव वृद्ध आश्रम दस दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे प्रतिदिन आश्रम गुलजार रहा और दादी माँ सुबह शाम गणेश जी की पूजा, आरती, भजन व नृत्य कर इतना आनंद उठाया।

आज गणपति जी की विदाई के वक़्त वृद्धा आश्रम की मातायेँ उदास हो गयी और नम आँखों से गणपति जी अगले वर्ष फिर जल्दी आना कहकर विदाई को तैयार हुई, जिसके बाद संस्था के पंडित सुशील दवे ने विधि विधान से गणेश जी का विसर्जन कराया। रामप्यारी देवी, सकुंतला, पत्ती देवी, फूलदेवी, कर्ता देवी आदि सभी मातायेँ शामिल रही।
