मीरजापुर।

प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के सम्भावित जनपद भ्रमण के दृष्टिगत केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग श्रीमती अनुप्रिया पटेल आज जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ विन्ध्य कारिडोर के प्रगति कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। आगमन की तैयारियों में युद्धस्तर पर जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। मुख्यमंत्री को स्थलीय निरीक्षण कराने के उद्देश्य से केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ विन्ध्यवासिनी मन्दिर एवं कारिडोर कार्य का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री के भ्रमण के दृष्टिगत जलरोधक पंडालों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था कराये जा रहे बैरीकेटिंग, न्यू वी0आई0पी0 एवं पुरानी वी0आई0पी0 मार्ग, कोतवाली मार्ग, पक्का घाट मार्ग आदि का निरीक्षण किया गया। केन्द्रीय मंत्री द्वारा निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर के नक्शा के माध्यम से भी अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह के द्वारा केन्द्रीय मंत्री जी को व्यवस्थाओ एवं कारीडारे निर्माण प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा प्रशासनिक भवन में कारीडोर निर्माण से सम्बन्धित अधिकारियो/कार्यदायी संस्थाओ के साथ बैठक कर व्यवस्थाओ के बारे में आवश्यक जानकारी लेते हुये दिशा निर्देश प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता राजकीय निर्माण निगम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

