मिर्जापुर।

रविवार को जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा जनपद के नारायणपुर ब्लाक अंतर्गत गरोड़ी ग्राम सभा में जिला सचिव अरशद अली के नेतृत्व में उनके ही आवास पर एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय, प्रदेश और जनपद के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय कार्यकारीणी सदस्य मनोज कुमार अग्रहरि, प्रदेश सचिव एजाज अहमद द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

कार्यक्रम में गरीब असहाय बेसहारा पीड़ित लोगों को न्याय व सहयोग करने का संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार अग्रहरी को नियुक्ति पत्र देकर सम्मान समारोह किया गया। साथ ही साथ नियुक्ति पत्र देकर दीपा वर्मा को नगर सचिव मिर्जापुर के पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एजाज अहमद द्वारा अध्यक्षता करते हुए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

संचालन जिला प्रवक्ता अनवर खान ने किया। जिला संयोजक के रूप में जिला अध्यक्ष वकील अहमद नः जिम्मेदारियों को निभाते हुए सभी पदाधिकारीगण को बधाई दीया। आगामी नवरात्र में दूरदराज से आए मां विंध्यवासिनी की नगरी में लोगों को सहयोग व देखभाल करने का कार्य की जिम्मेदारी भी सोपी गई।

कार्यक्रम में मनोज कुमार अग्रहरी, एजाज अहमद, वकील अहमद, शहजाद अली, अनवर खान, मुस्ताक अहमद, मुख्तार अली, अरशद अली, इसराज, फिरोज अहमद, राज कुमार चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद, राजू भारती, संतोष कुमार, दीपा वर्मा, अनीता गुप्ता, अंजली कुमारी, अवधेश कुमार मौर्या आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
