मिर्जापुर।

भाजपा नगर मंडल पश्चिम सेवा पखवाड़ा के तहत आज संगमोहाल स्थित प्राथमिक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड बुस्टर डोज कैंप का शुभारंभ भाजपा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला राय, नगर महामंत्री नितिन विश्वकर्मा ने किया।

उपस्थित कोविड टीकाकरण कराने आयी आम जनता उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला राय ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी मीरजापुर नगर की सम्मानित आम जनता कोविड बुस्टर डोज से न छूटे घर घर भाजपा कार्यकर्ता जाकर मोहल्ले मोहल्ले लग रहे कोविड कैंप में बुस्टर डोज आम जनता को लगवाऐ।

नगर महामंत्री नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता आज मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत आम जनता की सेवा कर मना रहे हैं आम जनता ख़ुश तो भाजपा खुश, भाजपा कार्यकर्ताओं आम जनता की सेवा करने में ही आनंद की अनुभूति होती है, मोदी योगी सरकार जनता जनार्दन की सेवा करने वालीं सरकार है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड बुस्टर डोज लगवाने आऐ लाइन में लगीं आम जनता को मोदी चाय भी पिलाया। सैकड़ो की संख्या में आम जनता ने कोविड का बूस्टर डोज लगवाया।

कोविड बुस्टर डोज कैंप में मुख्य रूप मंडल उपाध्यक्ष मनोज दमकल, सुरेश जायसवाल, महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती गुंजन गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य रवि शंकर साहू, मंडल मंत्री श्रीमती सुमन बिन्द, शक्ति केन्द्र संयोजक पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष चंदन जायसवाल, धर्मेन्द्र गुप्ता, अजय रजक, शक्ति केन्द्र संयोजक मनीष विश्वकर्मा, मनोज केशरी, सर्वजीत शर्मा, कामेश्वर सिंह पटेल, शक्ति केन्द्र संयोजक रमाशंकर सोनी, दक्षिणी शबरी वार्ड अध्यक्ष अशोक यादव, प्रदीप साहू, राम कुमार मौर्य आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
