मिर्जापुर।

शनिवार को जिले में प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “सेवा पखवाड़ा” के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में वृहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष ने शक्ति केन्द्र शाहपुर चौसा के बूथ नं0 421 पर 21 पौधा लगाया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रवीण श्रीवास्तव रहे। जो जनपद के शिवाला महन्थ शक्तिकेन्द्र के बूथ नं0 245 पर वृक्षारोपण किये।

जनपद के 24 मण्डलों के 1597 बूथों पर बड़े ही जोश के साथ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण का कार्य किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश सिंह, नागेश्वर तिवारी, सहेन्द्र मौर्य, कौशल सिंह, मानस दूबे, अनिल सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, पवन यादव, मनोज त्रिपाठी, मनोज गिरी, प्रथम साहू, प्रमोद कुमार सिंह, प्रणेश प्रताप सिंह, कौशल श्रीवास्तव, दिनेश वर्मा, रविशंकर पाण्डेय, गौरव ऊमर, चन्द्रांशु गोयल, हेमन्त त्रिपाठी, विरेन्द्र कुमार मौर्य के अन्य लोगों ने वृक्षारोपण का कार्य किया। यह जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह द्वारा दिया गया।
