मिर्जापुर।
![](http://www.vindhynews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220928-WA0041-212x300.jpg)
नगर विधानसभा स्थित (पटेल चौक) भरुहना स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय पर अपना दल (एस) बृहद सदस्यता के तहत प्रभारियों की एक आवश्यक बैठक आहूत हुई, जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने की। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व विंध्याचल मंडल प्रभारी राजेश पटेल बुलबुल उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि द्वारा श्री पटेल ने अपने संबोधन में पार्टी संगठन पर विचार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक एक जुनून का ऊर्जा भर दिया और कहा कि मनोबल का विकास – स्वस्थ संगठन में कार्यकर्ताओं के मनोबल में वृद्धि होती है। कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुरूप ही कार्य दिया जाता है, जिससे कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों एवं अधिकारों का स्पष्ट ज्ञान होता है।
![](http://www.vindhynews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220923-WA0022-225x300.jpg)
अतः कार्यकर्ताओं को अच्छा कार्य करने पर प्रशंसा एवं खराब कार्य पर चेतावनी मिलती है, जिससे कार्यकर्ताओं के मनोबल में वृद्धि होती है। तथा उद्देश्य के बिना पार्टी संगठन का निर्माण नहीं किया जा सकता है, अतः पार्टी संगठन के प्रत्येक भाग का उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। संगठन में कार्यरत सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन के उद्देश्य स्पष्ट होने चाहिए। उद्देश्य निश्चित न होने पर कुशल मार्ग एवं प्रभावी उपयोग नहीं किया जा सकता है, लेकिन आप सभी सदस्यता जोन प्रभारी एवं बृहद सदस्यता अभियान में लगे हुए साथियों को बताना चाहता हूं।
![](http://www.vindhynews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220907-WA0063-300x132.jpg)
आप सभी प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं के लगन मेहनत और इमानदारी से किया गया कार्य के बदौलत अपना दल एस में लोगों का जुड़ाव हुआ हैं। आपकी सूझबूझ से इस बृहत सदस्यता अभियान में सर्व समाज की सहभागिता सुनिश्चित हुई हैं। इसके लिए आप लोगों को बृहद सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हू तथा आने वाली आगामी चुनाव के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने दमखम के साथ प्रदेश में काबिज हो इसके लिए हमारा बृहद सदस्यता अभियान प्रमुख भूमिका निभाएंगी। अपना दल एस पार्टी की नेतृत्वकर्ता श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने जो 2024 का लक्ष्य दिया गया है उसको हम सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उस लक्ष्य को अपनी मेहनत ईमानदारी से सकुशल प्राप्त करेंगें।
![](http://www.vindhynews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220927-WA0017-300x124.jpg)
बैठक के दौरान कार्यवाहक प्रदेश सचिव पंचायत मंच राजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच रामवृक्ष बिंद, युवा मंच जिलाध्यक्ष उदय पटेल, आईटी मंच जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार बिंद, सांसद प्रतिनिधि अमूल्य पटेल, नगर विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केसरी, चुनार विधानसभा अध्यक्ष धनंजय पटेल, निजी सचिव संदीप पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सिंह पगड़ी, सूर्य प्रकाश पटेल उर्फ पप्पू पटेल, जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर सोनभद्र मिर्जापुर अरुणेश पटेल, जॉन अध्यक्ष इमिलिया चट्टी इंद्रजीत सिंह पटेल, सनी मोर्या, जोन अध्यक्ष सीखड़ रामसहाय सिंह, सेक्टर अध्यक्ष चांद मोहम्मद, ग्राम प्रधान भोलू लाल बिंद, जोन अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, रामसमुझ सिंह पटेल, समर्पित सदस्य नसीम कुरैशी, फुल्लर मुसहर, विरजन यादव, जोन प्रभारी मझवा पश्चिमी महेश अग्रहरी, जोन प्रभारी मझवा सुरेश चंद बिन्द, रविंद्र पटेल आदि अनेक लोग उपस्थित रहें। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।
![](http://www.vindhynews.com/wp-content/uploads/2022/09/Graphic1_page-0001-300x151.jpg)