मिर्जापुर।
नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत अस्थाई पटाखों की बिक्री हेतु नगर में तीन स्थानों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय सिटी क्लब, बीएलजे कालेज मैदान महुवरिया एवं
राजस्थान इंटर कॉलेज के मैदान में अस्थाई पटाखों की दुकानें लगाईं जाएगी। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा क्षेत्राधिकारी सिटी प्रभात राय एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ स्थलीय निरिक्षण कर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
![](http://www.vindhynews.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221017-WA0017-300x75.jpg)