मिर्जापुर।
थाना हलिया पर 26 अक्टूबर को अंकित पाण्डेय पुत्र चतुर्भुज पाण्डेय निवासी रामपुर मांझा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर द्वारा लिखित तहरीर बावत ग्राम हथेड़ा में निर्माणाधीन कृषि गोदाम से 15 बंडल सरिया (लोहे का छड़) चोरी हो जाने के सम्बन्ध में दी गई। इस आधार पर थाना हलिया पर धारा 379 भादवि बनाम प्रदीप बिन्द पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

पुलिस अधीक्षक ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में गुरुवार को उनि सुभाषचन्द्र यादव मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना हलिया क्षेत्र से अभियुक्त प्रदीप बिन्द पुत्र सतीश बिन्द निवासी रामपुर मांझा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर व अरुण कुमार यादव पुत्र रामधनी यादव निवासी पूरवा औसान सिंह थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0-169/2022 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित चोरी गयी 15 बंडल सरिया(लोहे का छड़) वजन करीब-7.5 कुंतल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सरिया की चोरी कर बेचने जा रहे थे कि पकड़े गए। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप बिन्द उपरोक्त वहीं पर चौकीदारी का कार्य भी करता था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।

40 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
बुधवार को उ0नि0 प्रभुनाथ शर्मा मय पुलिस बल द्वारा थाना राजगढ़ क्षेत्र से दो अभियुक्तों किशन सिंह राजभर पुत्र अवधेश सिंह निवासी छितौना थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी व बाबा सोनी पुत्र शंकर सोनी निवासी राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को 20-20 लीटर (कुल 40 लीटर) अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-16/2022 व 17/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।

अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
बुधवार को उ0नि0 भरत राय मय पुलिस बल द्वारा थाना राजगढ़ क्षेत्र से अभियुक्त कौशल चौबे पुत्र अशोक चौबे निवासी धनसिरिया थाना राजगढ़ को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-18/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया।
