अहरौरा, मिर्जापुर।

नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचको के नाम परिवर्धन विलोपन संशोधन की जानकारी हासिल करने के दृष्टिगत भाजपा के नगर निकाय चुनाव प्रभारी धर्मवीर तिवारी ने अहरौरा नगर के कई मतदेय स्थलो का दौरा कर बूथवार नाम बढाने घटाने का जानकारी हासिल किया, इस दौरान प्रभारी ने बीएलओ सुपरवाइज़र से विवादित मुद्दो को विधि सम्मत कराने का सुझाव दिया।

विदित हो कि नाम काटने और जोड़ने को लेकर कयी वार्डो मे विवाद की स्थिति रही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कयी बीएलओ के निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करते हुये आरोप लगाया कि कुछ बीएलओ सभासदो के प्रभाव मे आकर पक्षपात पूर्ण ढंग से काम कर रहे हैं जो उनके निस्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।

इस मुद्दे को गंभीरता से लेने के लिए नगर निकाय प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर मामले को निस्पक्ष ढंग से निपटाने का अपील किया। इसके बाद श्री तिवारी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता सिंह के आवास पर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुये नगर निकाय चुनाव मे उनकी जिम्मेदारी की जानकारी हासिल किया। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि, जयकिशन जायसवाल, संतोष पटेल, विनोद सोनकर, माखन सिंह, लक्षमन केसरी आदि रहे।
