0 चेयरमैन ने गुरुद्वारा साहिब का गेट बनवाने का बीड़ा उठाया
अहरौरा, मिर्जापुर।
सिख धर्म के संस्थापक पहली पातशाही श्रीगुरु नानक देव जी महाराज जी का 553 वां प्रकाश उत्सव तप स्थान गुरु सिंह सभा अहरौरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिन बुधवार को हर्सोल्लास व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। वही गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह के द्वारा नगर पालिका चेयरमैन गुलाब दास मौर्य को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

चेयरमैन गुलाब मौर्य ने टिकरा खरंजा में स्थित गुरुद्वारा साहिब का गेट बनवाने का बीड़ा उठाया और साथ चेयरमैन ने लंगर भी छका। अहरौरा सिख समाज बहुत ही उत्साहित हुई कार्यक्रम का समापन शाम तीन बजे हुआ उपरांत गुरु का लंगर अटूट चलता रहा गया। इस शुभ अवसर पर सरदार ईश्वर सिंह सरदार जसवीर सिंह सरदार करनैल सिंह सरदार मान सिंह सरदार जीत सिंह सरदार संतोष सिंह एवं समूह साध संगत उपस्थित रहे।
