मिर्जापुर।
19 नवम्बर 2022 से 25 नवम्बर 2022 तक मनाये जाने वाले कौमी एकता सप्ताह के एक दिन पूर्व दिनांक 18 नवम्बर 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को अक्षुण बनाये रखने के दृष्टिगत शपथ दिलाई गयी। आयोजित समारोह में उपस्थित लोगो को दिलाई गई शपथ में जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि देश की आजादी तथा अखण्डता बनाये रखने उसे मजबूत करने लिये समर्पित होकर कार्य करेंगे तथा यह भी प्रतिज्ञा दिलाया गया कि कभी हिंसा का सहारा न लिया जाय तथा धर्म, भाषा, क्षेत्र से सम्बन्धित भेदभाव और झगड़ों, राजनैतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा शान्तिपूर्ण तथा सवैधानिक तरीको से करने के लिये प्रयास करने के प्रति शपथ दिलाया गया। दा दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार शाक्य, कलेक्ट्रेट नाजिर विनय कुमार, रामरती, अखिलेश पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कुमार सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहें।
