अहरौरा, मिर्जापुर।
भाजपा मंडल अहरौरा के सभासदो और पदाधिकारीयो का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को संघ के कामकाज मे जीवन बिताने वाले नगर के विभूति स्व. मनसाराम गुप्त जी के स्मृति मे नगर पालिका इंटर कॉलेज का नामकरण किये जाने हेतु अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव अहरौरा से मिलकर प्रस्ताव पत्र सौपा और नगर पालिका इंटर कॉलेज का नाम मनसाराम गुप्त के नाम पर किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए मांग किया।

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि ने किया। मौजूद रहने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं मे पारस नाथ अग्रहरि, ओम प्रकाश केशरी, जयकिशन जायसवाल, संतोष पटेल, कृष्णा तिवारी, आनंद अग्रहरि, विनोद सोनकर, श्वेता सिंह, संतोष सिंह पटेल, विकास अग्रहरि, अमित शाह, भगवान सिंह केशरी, सुरेश पाल, लाला सोनकर आदि कार्यकर्ता रहे।
