0 डीआईजी ने भी दिया वर वधुओं को दिया आशीर्वाद
मिर्जापुर।
डैफोडिल्स स्कूल लोहिया तालाब के प्रांगण में स्कूल के डाइरेक्टर अमरदीप सिंह और अपराजिता सिंह ने शेयर एंड केयर के बैनर तले ग्यारह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह रविवार को सम्पन्न करवाया। डाइरेक्टर द्वय अपनी पुत्री साहिबा सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष निर्धन कन्याओं का विवाह कराने की परंपरा निभा रहे हैं।

विंध्याचल मंडल के डीआईजी, स्कूल की चेयरपर्सन डा० टी भाटिया, श्रीमती सैनी, साहिबा सिंह, काशिका सिंह, डि० निर्मल कौर दुआ, इनरह्वील क्लब की सदस्या तथा नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। स्कूल की तरफ से सभी वर – वधुओं को उपहार स्वरूप विभिन्न वस्तुएं प्रदान की गईं।

डैफोडिल्स स्कूल उत्कृष्ट शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहता है। अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम में समय समय पर सहयोग देना हो या कंबल वितरित करना हो या कोई आपदा का समय हो अमरदीप सिंह दिल खोलकर सहायता के लिए आगे खड़े रहते है। विंध्याचल में वाटर कूलर और ह्वील चेयर की सुविधा भी इन्होंने मुहैया कराई है।

राष्ट्रपति से पुरस्कृत पं० डॉ० रामलाल त्रिपाठी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। इस वर्ष सितारा, कुंती, विपुल कुमारी, सरोजा, सतना, बेबी, प्रीती, मनीषा और काजल सहित कुल ग्यारह कन्याओं का विवाह कराकर नये जीवन के लिए शुभ आशीष दिया।

इस अवसर पर प्रत्येक वर-वधू के यहाँ से 25- 25 परिजन आए थे। उनके नाश्ते और भोजन का भी प्रबंध स्कूल की तरफ से किया गया था। विवाह के रस्म रिवाज धूमधाम से निभाए गए। सभी ने विवाहोत्सव का भरपूर आनंद उठाया। बतादें कि सामूहिक विवाह की यह परंपरा 2010 से चल रही है। अब तक लगभग एक सौ कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है।

प्रत्येक जोडे को उपहार स्वरूप भेट किये ये सामग्री
पलंग, टेबल, कुर्सी, रजाई, गद् दा, दो तकिया, चादर, आलमारी, दिवाल घड़ी, तीन साड़ी, लहंगा-चुनरी, लाल पिछौरी (वधू के लिये), सफारी सूट, एक शॉल वर के लिए एक वधू के लिए, शर्ट – पैन्ट सेट, गमछा – वर के लिए, सैंडिल वधू के लिए एक जोड़ी, मंगलसूत्र, गहना सेट, बर्तन का सेट, प्रेशर कूकर, मिक्सर ग्राइंडर, प्लास्टिक बाल्टी सेट, श्रृंगार सामग्री भी प्रदान किया गया।
