अहरौरा, मिर्जापुर।
भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने सोमवार को मंडी समिती अहरौरा में बनाए गए पांच धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान किसानो के धान की खरीद में आ रही समस्या पर क्रय केंद्र प्रभारियों से वार्ता किया। भाकियू के प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह ने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिती में धान खरीद के लिए बनाए गए पांच क्रय केंद्रों का हाल जाना गया है।

इस दौरान कुछ किसानो के धान खरीद में कुछ अड़चने आ रही थी,जिसको लेकर वार्ता किया गया है। इसके बाद किसान नेताओं ने घाटमपुर में स्थित धान क्रय केंद्र का जायजा लिया तथा किसानों की धान बिक्री में आ रही परेशानी की जानकारी हासिल किया। इस दौरान भाकियू के प्रहलाद सिंह (प्रदेश सचिव), कंचन सिंह फौजी (जिला अध्यक्ष, मीरजापुर), रामसूरत, भोला सिंह, स्वामी दयाल, रामराज, कलेंद्र सिंह, शिवदत्त, दीपक सहित अन्य भाकियू के किसान मौजूद रहे।

