0 प्रगतिशील कृषको को जिलाधिकारी द्वारा किया गया पुरस्कृत
0 किसान दिवस पर असंगठित क्षेत्र के जुगाड़ू वैज्ञानिको की जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवम नवप्रवर्तन व्याख्यान सम्पन्न
0 भारत विश्व के कई देशों में निर्यात कर रहा है अजाज, देश के किसानों की अहू् भूमिका: जिलाधिकारी
मिर्जापुर।
स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के बी0एच0यू0 बरकछा के कैम्पस में विशाल किसान सम्मान दिवस मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्य मित्तल के द्वारा जनपद के प्रगतिशील कृष्कों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों सहित अन्य द्वोत्र में कार्य कर रहे प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्तिपत्र अंगवस्त्रम भेजब्कर सम्मानित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसानों बन्धुओं को सम्बोधित करती हुई जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद हम अनाज के लिये दूसरे देशों पर निर्भर थे परन्तु आज भारत विश्व के कई देशों में अनाज का निर्यात कर रहा है, यह सब सब देश के किसानों के मेहनत के बदौलत ही सम्भव हो सका है। जिलाधिकारी ने कहा कि देश के रीढ की हड्डी है किसान। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र बढावा देने में हमारे देश के कृषि वैज्ञानिकों का भी बहुत बडा योगदान है उनके द्वारा नई-नई तकनीक व नये नये बीज का प्रयोग करते हुये अनाज के उत्पादन क्षमता को बढाया है।

उन्होंने किसानों को सचते करते हुये भी कहा कि आज रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से हम अनाज उत्पादन को बढाये परन्तु भूमि की उर्वरा शक्ति भी समाप्त हो रही है साथ ही जनसंख्या बढंने से जमीनों बंट रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक अपने आने वाली पीढी को यह समझाये कि अनाज के अलावा कम खेती में वैज्ञानिका विधि से खेती करें इसके अलावा अनाज के अलावा अन्य खेती जैसे सब्जी, फल आदि की तरफ जाकर अपने आमदनी को बढा सकते है। उन्होंने कहा कि खेती यदि वैज्ञानिक विधि से वैज्ञानिकों से सलाह लेकर किया जाए तो कम खर्च में अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने भी प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुये आधुनिक एवं तकनीकी खेती करने पर बल दिया। कृषि वैज्ञानिक डा0 राम सिंह, उप निदेशक कृषि डा0 अशोक कुमार उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति के द्वारा अतिथियों का स्वगत किया गया तथा कृषि मेला लगाये गये प्रदर्शनी का जिलाधिकारी का निरीक्षण भी कराया गया।
कृषि मेला में अपना दल के जिला अध्यक्ष राम लौटन बिंद के द्वारा प्रगतिशील कृषकों को अंगवस्त्रम भेटकर सम्मानित करते हुये किसानों को वैज्ञानिक खेती की तरफ बढावा देने की दिशा में सम्बोधन किया गया तथा कहा गया कि प्रदर्शनी में बताये जा रहे जानकारियों को लेकर किसान अपने आमदनी को बढाये , उन्होंने कहा कि किसान के प्रगति से ही देश की प्रगति निर्भर करती है। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने किया।
इस अवसर पर विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद उत्तरप्रदेश द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर द्वारा किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी महोदय के आदेशानुसार असंगठित क्षेत्र के जुगाड़ू वैज्ञानिको की जिला स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित की गई।आज के दिन इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक किसान उपस्थित होकर इसका लाभ ले सके। प्रदर्शनी का निरीक्षण जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवम मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वी यस ने किया।

प्रदर्शनी का मूल्यांकन कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा के वैज्ञानिक डा0 जे पी राय डा0 यस यन सिंह ,कृषि अभियंत्रिकी केवैज्ञानिक डा0 यस के गोयल, संजय श्रीवास्तव ने किया।प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार पर प्रिंस कुमार,सुभाष सिंह,द्वितीय पुरस्कार लक्षणधारी बिंद, रोहित मौर्य तृतीय आर्यन प्रसाद,शशिकांत विश्वकर्मा एवम सांत्वना पुरस्कार योगेंद्र कुमार,बुधु राम,दिवाकर सिंह,चंदन मौर्य,हिमांषु सिंह को प्रदान किया गया।सभी चयनित प्रतिभगियों की निर्धारित धनराशि प्रथम वाले को 2500 ,द्वितीय को 1500 एवम तृतीय को 1000 एवम सांत्वना पुरस्कार वाले को 500 रुपये की धनराशि खाते में भेज दी जाएगी।कार्यक्रम में सभी नवप्रवर्तक को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वी यस एवम कृषि विज्ञान के निदेशक यशवंत सिंह ने प्रमाद पत्र एवम स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

जिला समन्यवक सुशील कुमार पांडेय ने विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी के नवप्रवर्तन केंद्र के कार्यक्रमो के कार्यकर्मो को जनपद में क्रियान्वित करने की योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जे पी राय कृषि विज्ञान केंद्र,यस यन सिंह ,डा0 यस यन सिंह ने नवप्रवर्तन पर व्याख्यान दिया।इस कार्यक्रम में किसान दिवस पर आए जनपद के किसानों,विभिन्न विभागों के अधिकारी गण लगभग 2200 लोगो ने भृमण किया।इस कार्यक्रम में सोमेश मिश्र,आर्यन,ओनम सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।